Govardhan 2020 : अपनी राशि के अनुसार जानिए अन्नकूट पर क्या लगाएं भोग

मेष राशि-
इस राशि के जातकों को आज के दिन अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ-साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती है। 
वृषभ राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल और भोजन के साथ-साथ सफेद रंग कि मिठाई का भोग भी भगवान को जरूर लगाना चाहिए। 
मिथुन राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से लाभ होगा।
कर्क राशि-
यदि किसी व्यक्ति की राशि कर्क है तो उसे अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए। 


सिंह राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ लाल रंग की मिठाई का भोग जरूर चढ़ाना चाहिए। 
कन्या राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में हरी सब्जियों के साथ हरी मिठाईयों का भोग अर्पित करने से लाभ होगा।
तुला राशि-
यदि किसी व्यक्ति की राशि तुला है तो उसे अन्नकूट में सफेद रंग की मिठाई का भोग अवश्य लगाना चाहिए। 
वृश्र्चिक राशि-
इस राशि के जातक को अन्नकूट में फल, मौसमी सब्जियों के साथ साथ लाल रंग की मिठाई का भोग लगाने से लाभ मिलेगा। 
धनु राशि-
इस राशि के जातकों को अन्नकूट में सब्जियों से ज्यादा फलों का भोग लगाना चाहिए। इस राशि के लोगों को पूजा में कम से कम पांच प्रकार के फल रखने चाहिए।इसके अलावा बेसन की मिठाई अर्पण करने से भी लाभ के अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
इस राशि के जातक को अन्नकूट में पांच तरह की मिठाई रखने से लाभ मिलेगा। इसके अलावा पूजा में अर्पण की जाने वाली सामग्री में काले तिल अवश्य शामिल करने चाहिए। जिसे अगले दिन बहते हुए जल में बहाना है। 
कुंभ राशि
इन राशि वालों को अन्नकूट में 5 तरह की मिठाई के साथ पूजा में अर्पण करने के लिए काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे अगले दिन सुबह बहते हुए जल में बहाने से लाभ मिलेगा। 
मीन राशि-
अन्नकूट में सब्जियों की तुलना में फलों की मात्रा अधिक रखें, मिठाई में बेसन की मिठाई अर्पण करने से लाभ मिलेगा। 

LIVE TV