शादी वाले दिन दूल्हे ने किया ऐसा कांड, एक शख्स की हो गई मौत

( माही )

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) जिले में एक युवक द्वारा कुछ लोगों पर गोली चलाते हुए का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। बता दें कि वीडियो में गोली चलाने वाला कोई और शख्स नहीं बल्कि एक दूल्हा हैं। आइए जानते हैं क्या हैं पूरा सच।

शादी वाले दिन दूल्हे ने किया ऐसा कांड

यह मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकलां गांव का है। दरअसल,यहाँ के निवासी इस्तेकार का निकाह गांव के ही अफजल नाम के शख्स की बेटी के साथ तय हुआ था। गांव के पास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में बारात आनी थी। दूल्हे पक्ष के घर में डीजे बज रहा था, दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग डीजे पर नाच रहे थे। लेकिन तभी अचानक से दूल्हा और दुल्हन पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उस समय तो किसी तरह मामला शांत करा दिया गया लेकिन अगले दिन रविवार को जिस दिन बारात जानी थी; उस दिन फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

हमले में घायल हुआ एक शख्स

देखते ही देखते दोनों पक्षों में इस तरह विवाद बढ़ गया कि जमकर पत्थरबाजी शुरु हो गई। इसी दौरान दूल्हे इस्तेकार ने अपने घर की छत से दुल्हन पक्ष के लोगों पर सीधा गोली चला दी। उसी समय दुल्हन के पक्ष की तरफ से ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति जफर घायल हो गया। इस घटना को एक शख्स ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने घटना में घायल व्यक्ति जफर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। घायल शख्स की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन उस शख्स की वहीं मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते हुए दूल्हे इस्तेकार को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे को भी बरामद कर लिया है।

LIVE TV