महाराष्ट्र: लड़की के साथ 9 महीने किया गया यौन शोषण,तंग आकर पहुंची थाने

महाराष्ट्र के ठाणे में 15 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक अभी तक 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है,जिनमें 26 को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

फरार आरोपियों की, पुलिस तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी पीड़िता के मित्र हैं। पुलिस ने 376 धारा और बाल यौन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी को गठित कर दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की के साथ 30 लोगों ने अलग-अलग जगह पर अलग-अलग समय पर सामूहिक बलात्कार किया। खबरों के अनुसार लड़की को 26 जनवरी से 22 सितंबर तक प्रताड़ित किया गया, जिससे तंग आकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराया। जिसमें पुलिस ने आरोपियों पर 376 (रेप), 376 (एन), 376 (3), 376 (डी) (ए) धाराएं लगाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के साथ उसके एक दोस्त ने यौन शोषण कर, वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद उसने अपने दोस्त को भी शेयर कर दी। जिसके बाद उसके दोस्त ने भी ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसी तरह यह वीडियो शेयर होते गई। जिसके भी पास गई उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आखिरकार पीड़िता तंग आकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई करीबन 30 लोगों के खिलाफ पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई हैं।

LIVE TV