Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन कर लें इस मात्र टोटका, कभी नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का काफी ज्यादा महत्व है। इस बार गंगा दशहरा 20 जून है। ये दिन मां गंगा की जयंती का दिन माना गया है अर्थात यही वो पावन तिथि थी जब मां गंगा स्वर्ग से उतरकर पृथ्वी पर आई थी, और उसी दिन इस तिथि पर मां गंगा का पूजन करने की परंपरा की शुरुआत हुई। इस दिन को लेकर ये माना गया है कि जो भी व्यक्ति इस ख़ास दिन गंगा में स्नान करने के पश्चात दान करता है तो, उसके सभी तरह के पाप धूल जाते हैं व व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है। यही मुख्य कारण है कि इस दिन दान-पुण्य करना शुभ माना गया है। इस दिन पूजा पाठ के अलावा हम इन मंत्रों का जाप कर अपनी मनोकानाएं पूरी कर सकते हैं।

लंबी आयु के लिए-

लंबी आयु के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो इस दिन आपको गंगा दशहरा स्तोत्र में दी इन पंक्तियों का पांच बार पाठ करना चाहिए-

संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते.
ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः॥

जीवन को समृद्ध बनाने के लिए-

अगर आप अपने जीवन को समृद्ध बनाना चाहते हैं और अपने दोस्तों के साथ संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन आपको गंगा मैय्या के निमित्त इन पंक्तियों का करना चाहिए।

बृहत्यै ते नमस्तेSस्तु लोकधात्र्यै नमोSस्तु ते.
नमस्ते विश्व मित्रायै नन्दिन्यै ते नमो नमः॥

LIVE TV