नैनीताल : सड़क दुर्घटना में चार पर्यटकों की मौत, एक घायल

देहरादून। उत्तराखंड के नैनीताल में एक कार एक नहर में गिर गई, जिसमें चार पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत नाजुक है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना में एक शख्स जीवित बच गया है।

नैनीताल

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कार में छह लोग सवार थे। मृतकों में दो गुजरात के हैं और पहाड़ी राज्य में छुट्टियां मनाने आए थे।

यह भी पढ़ें:- ख़राब मौसम बना परेशानी का सबब, औली में अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द

एक पुलिस अधिकारी ने बताया घटना बुधवार देर रात उस समय हुई, जब एर्टिगा कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन रामनगर इलाके में बलु सुंदरी मंदिर के पास सिंचाई नहर में गिर गया।

यह भी पढ़ें:-स्वास्थ्य विभाग ने जनता से की अपील, 10 फरवरी को जरूर भेजें बच्चों को स्कूल

मृतक के रिश्तेदार एक अन्य कार में थे, जो एर्टिगा के पीछे चल रही थी। उन लोगों के शोर मचाने पर इलाके के लोग कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़े। एक शख्स को सुरक्षित निकाल लिया गया।

गंभीर रूप से घायल होने के चलते चंचल मदन गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती है।

LIVE TV