फीफा विश्व कप : खेल मंत्री ने यू-17 टीम को बताया जीत का मंत्र

फीफा विश्व कपनई दिल्ली। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को 6 अक्टूबर से भारत की मेजबानी में होने वाली अंडर-17 फीफा विश्व कप के लिए भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। राठौर ने अपने ट्वीट में कहा, “शुभकामनाएं भारतीय अंडर-17 टीम। आप अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करो। देश पूरे गर्व के साथ आपके साथ खड़ा है।”

जापान ओपन : प्रणव-सिक्की सेमीफाइनल में पहुंचे, प्रणॉय और श्रीकांत हुए टूर्नामेंट से बाहर

खेल मंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों से नीली जर्सी पहनने वाली भारतीय टीम का समर्थन करने की अपील भी की।

हरमनप्रीत ने उठाया अहम सवाल, कहा- ऐसा कर दो बता देंगे लड़कियां क्या कर सकती हैं

विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत की 21 सदस्यीय टीम की घोषणा गुरुवार को की गई। लुइस नॉर्टन दे माटोस की देखरेख में खेलने वाली इस टीम में तीन गोलकीपर, छह डिफेंडर, 10 मिडफील्डर और दो फारवर्ड शामिल किए गए हैं।

भारतीय गेंदबाजों के आगे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, भारत ने दर्ज की जीत

भारत को अपना पहला मैच 6 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलना है।

वीडियो :-

LIVE TV