बाप ने बताया बेटी के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस से नहीं मिला पूरा न्याय

रिपोर्ट- आदर्श त्रिपाठी  

हरदोई। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार चाहे जितने दावे कर ले लेकिन सारे ही दावे फेल होते नज़र आ रहे है। हरदोई में एक चौदह साल की किशोरी के साथ महिलाओं की शह पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार के लोगो ने दो महिलाओं के बुलाने पर गयी किशोरी संग दो युवको पर गैंगरेप करने और उसके बाद निर्वस्त्र करने का आरोप लगाया है।

पीड़ित

परिवार का आरोप है की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज़ करके बाकी को छोड़ दिया है। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ ही मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

मामला कोतवाली बेनीगंज इलाके के गांव निबहा का है जहा गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़ित लड़की के परिजनों का  आरोप है कि जब उनकी बेटी गांव में कुछ सामान लेने जा रही थी उन्हीं की बिरदारी की दो महिलाओं ने अपना कुछ काम करने के लिए अपने घर में बुलाया। जहां पहले से मौजूद गांव के ही अर्जुन और बगल के गांव परसपुर के रामु नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको निर्वस्त्र कर दिया।

यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में मारे गए सिखों को लखनऊ में दी गई श्रद्धांजलि, सभी धर्मगुरू हुए इक्ट्ठा

परिवार का आरोप है की किसी तरह उनकी पुत्री दरिंदो से बचकर आयी और उसके बाद पूरी बात घर में बतायी। जिसके बाद  पिता ने दोनों महिलाओ और दोनों दुष्कर्मी युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। परिवार वालो का आरोप है की पुलिस ने केवल एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके बाकी को छोड़ दिया। पुलिस ने फिलहाल एक आरोपी अर्जुन के खिलाफ धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

LIVE TV