उत्तर प्रदेश डिफेंस इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में रक्षामंत्री सहित दर्जनो मंत्री लेंगे भाग

रिपोर्ट- अर्जुन वार्षणेय

अलीगढ़। अलीगढ़ विश्व में ताला और तालीम के लिए विख्यात है। अलीगढ़ में आज से नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है।  रॉयल रेजीडेंसी  होटल में उत्तर प्रदेश डिफेंस इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर की पहली बैठक होगी। यह बैठक  सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलने वाली बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य आधा दर्जन से अधिक केंद्र व प्रदेश के मंत्री भाग लेंगे।

कॉरीडोर

देश की नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि तीनों सेनाओं के अफसर केंद्र-राज्य  के प्रमुख अफसर भी आएंगे। बैठक में  500 उद्योग पति भी शामिल होंगे। इनमें स्थानीय उद्योगपति भी होंगे केंद्र सरकार ने  प्रदेश के  6 शहरों में  उत्तर प्रदेश डिफेंस इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर की घोषणा की। जिसमें सरकार करीब  20,000 करोड़  रुपए खर्च कर रही है अलीगढ़ को छोड़ बाकी सभी शहरों में कॉरिडोर की बैठक हो चुकी है।

यह भी पढ़े: पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और गलत पर्चा बाँटने पर 7 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज

प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है  यह कार्यक्रम लगभग 4 घंटे चलेगा इस कार्यक्रम में  उद्योगपति  अपने  स्टाल भी लगा सकेंगे। कार्यक्रम में  रक्षा मंत्री  सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा  रक्षा राज्य मंत्री सुभाष राव भामरे प्रदेश सरकार के उद्योग विकास मंत्री सतीश महाना  जिले के प्रभारी एवं गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा  समेत अन्य मंत्री भी अधिकांश  शामिल होंगे।

LIVE TV