घर में यहां न रखें झाड़ू… नहीं तो रूठ जाएंगी लक्ष्मी

अपने जीवन में हर व्यक्ति खुश रहना चाहता है। भला कौन चाहता है कि वह हर वक्त मुश्किलों में घिरा रहें। मगर इसे हासिल करने के लिए उतनी ही मेहनत करनी पड़ती है। वास्तु में झाड़ू से संबंधित भी कई महत्वपूर्ण बाते बताई गईं हैं। आज हम आपको उन्हीं बातों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

लक्ष्मी

कभी भी घर में सूर्यास्त के बाद झाडू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

घर में झाड़ू रखने का एक उचित स्थान होना चाहिए कहीं पर भी झाडू रखने से धन का हानि होती है। साथ ही हमेशा आर्थिक परेशानियां लगी रहती है।

सपने में झाड़ू देखने का मतलब होता है, आपका आर्थिक नुकसान होने वाला है। बहुत ज्यादा समय से उपयोग में नहीं आ रही पुरानी झाड़ू को घर में न रखें। जब भी नई झाड़ू उपयोग में लानी हो तो, शनिवार से उसका उपयोग शुरू करें।

यह भी पढ़ें: अगर प्रेम विवाह में आ रही है बांधा, तो इस मंत्र का 108 बार करें जाप

हम जिस प्रकार धन को छुपाकर रखते हैं, उसी प्रकार झाड़ू को भी अपने घर में आने-जाने वाले लोगों की नजरों से दूर रखना चाहिए।

माना जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी का वास झाड़ू में ही होता है। इसलिए झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं मारना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं।

झाड़ू हमेशा साफ करके रखें। झाड़ू कभी भी खड़ी करके न रखें। ऐसा करने से घर में कलह बना रहता है।

LIVE TV