Diwali 2020 : जानिए घर में किस जगह दीपक रखना होता है शुभ

दीपावली में दीयों का खास महत्व होता है। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसी खास जगह बताने जा रहे हैं जहां पर दीपक रखने का विशेष महत्व होता है। दीपावली के त्योहार में इन जगहों पर खास कर दीपक जरूर जलाना चाहिए।

कर्ज से मुक्ति और आर्थिक समस्याओं से निजात पाने के लिए दीपावली की रात को देवालय में गाय के दूध के शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। यह काफी शुभ होता है।

दीपावली की रात में घर में तुलसी के पास दीपक रखना भी शुभ माना जाता है। हालांकि यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो जो भी पौधा हो उसके पास दीपक को रख सकते हैं।  
दीपावली को घर के बाहर देहरी या मुख्य द्वार के पास रंगोली के बीच दीपक रखना भी शुभ होता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में कमी नहीं रहती है।

घर के पास के पीपल के पेड़ के नीचे पांच दीपक और पास के मंदिर में छठा दीपक जलाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में बरकत बनी रहती है।
घर में कचरा रखने वाली जगह, बाथरुम के कोने में, छत पर, दीवार की मुंडेर पर, खिड़की में, छत पर, गौशाला में भी दीपक जलाना शुभ होता है।

LIVE TV