फिर दिखा गोपी बहू का सुरीला अंदाज, वीडियो देखते ही फिसल जाएगा दिल

मुंबई‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलिना भट्टाचार्जी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार खबरों में आने की वजह उनकी सिंगिंग टैलेंट है। छोटे पर्दे की गोपी बहू ने एक बार फिर अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया है।

देवोलिना भट्टाचार्जी

देवोलीना छोटे पर्दे से भले ही दूर है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह फैंस के करीब बनी रहती है। कभी हॉट फोटोशूट तो कभी कुछ और। हाल ही में सोशल मीडिया पर गोपी बहू यानी देवोलिना ने एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में देवोलीना ने फेमस क्लाजिक सॉन्‍ग ‘अजीब दास्तां है ये’ गाया है। देवोलीना ने काफी समय बाद अपने गाए हुए किसी गाने का वीडियो शेयर किया है। मूल रूप से यह गाना सुरो की रानी लता मंगेशकर ने गाया है।

यह भी पढ़ें: मुंह पर हुई ‘फैमिली’ की बेज्जती और ठहाके लगाते रहे सलमान, वीडियो में देखें सबूत

देवोलिना ने बताया कि, ‘अजीब दास्तां..’ गाना उनका सबसे पसंदीदा गानों में से एक है। अब उन्‍होंने एक गीत के रूप में इसे आधिकारिक तौर पर गाया है। वीडियो में गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है।

बता दें, जल्‍द ही देवोलीना छोटे पर्दे पर वापसी करने वाली है। खबरों के मुताबिक वह बावरे नैन में लीड किरदार निभाने वाली हैं।

 

LIVE TV