यमुना की सफाई भी नमामि गंगे के सहारे करने की मांग

रिपोर्ट- नितिन रमोला

उत्तरकाशी। गंगा की तर्ज पर अब यमुना को भी नमामि गंगे अभियान से जोड़ने की मांग उठने लगी है। यमुनोत्री धाम  भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र बन गया है। हर साल हजारो तीर्थ यात्री मां यमुना के दर्शन को आ रहे है। इसी कड़ी में अनमोल ग्राम स्वराज संस्थान सरनौल तथा शिव शक्ति राम चरित्र सेवा समिति ग्वालियर मध्यप्रदेश ने  यमुना जन चेतना यात्रा निकाली गई।

यमुना सफाई

गंगनानी बड़कोट में यमुना नदी में  और गंगा कुण्ड के आसपास  स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही यमुना की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर दो दिनों तक कार्यशाला आयोजित कर यमुना की स्वच्छता का संकल्प लिया गया।

यह भी पढ़े: यह रिपोर्ट खोलेगी सरकार की पोल, इस हद तक हो रहा ‘भविष्य’ से खेल

उत्तरकाशी का गंगनानी जहाँ पर यमुना की स्वच्छता , अविरलता और निर्मलता को लेकर देहरादून ,ग्वालियर ,भोपाल, तिलंगाना से सैकड़ो स्वंयसेवियों ने यमुना जन चेतना यात्रा निकालते हुए सफाई अभिायान चलाया गया तथा नमामि गंगे की भांति यमुना को भी नमामि यमुना कार्यक्रम शामिल  करने की मांग की ।

गंगनानी में सैकड़ो स्वयंसेवी केन्द्र व राज्य सरकार से यमुना के संऱक्षण को लेकर कार्य करने की अपील करते नजर आये। गंगनानी में सफाई अभियान के अलावा अखण्ड रामायण और यमुना की स्वच्छता , अविरलता और निर्मलता पर भी तीन दिनों तक चर्चा हुई ।

LIVE TV