बिल्‍डिंग में आग लगने के बाद दीपि‍का ने फैंस के नाम किया ट्वीट

मुंबई। दीपिका पादुकोण मुंबई के वर्ली इलाके में स्‍थित प्रभादेवी की जिस बहुमंजिला बिल्डिंग में रहती हैं, वहां आग लगने की खबर ने उनके फैंस को डरा दिया था। आग की खबर फैलने के कुछ घंटो बाद अपने ट्विटर हैंडल पर दीपिका ने फैंस के नाम एक पोस्‍ट किया है।

दीपिका ने फैंस

दीपिका के ट्वीट को पढ़ने के बाद उनके फैंस को बिल्‍कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। ट्वीट के जरिए उन्‍होंने अपनी सलामती की जानकारी दी है। दीपिका लिखा है कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। साथ ही उन्‍होंने सबका शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने मौके पर मौजूद आग से लड़ रहे लोगों के लिए प्रार्थना भी की है।

बता दें, तकरीबन दोपहर 2 बजे मुंबई के वर्ली इलाके में प्रभादेवी की बहुमंजिला बिल्‍डिंग में आग लगने की खबर सामने आई थी। इसी बिल्‍डिंग के 26वें माले पर दीपिका का फ्लैट है।

खबरों के मुताबिक यहां की व्‍यूमोंट नाम की एक बिल्‍डिंग में आग लगी है। आग इतनी भीषण है कि दमकल की 10 गाड़ि‍यां आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं। यह आग बिल्‍डिंग के 33वें माले पर लगी है।

टॉप फ्लोर पर आग लगने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ही देर में आग तीन फ्लोर तक पहुंच गई है। बिल्‍डिंग के कई फ्लोर खाली कराए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सैराट फैंस को नागवार गुजरी करण की कोशिश, जमकर उड़ाया मजाक

अब तक किसी के भी हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। बिल्‍डिंग से 90 से ज्‍यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। लोगों की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए मौके पर 10 दमकल की गा‍ड़ि‍यां, 3 पानी के टैंक और 2 एंबुलेंस मौजूद हैं।

खबरों के मुताबिक, शॉट सर्किट की वजह से बिल्‍डिंग के भीषण आग लगी है। दीपिका ने इस बिल्डिंग के 26वें माले पर 4 बीएचके फ्लैट साल 2010 में खरीदा था। इसे विनीता चैतन्‍या ने डिजाइन किया था। यह पहला फ्लैट था जिसे दीपिका ने खरीदा था।

 

https://twitter.com/deepikapadukone/status/1006859838440267776

LIVE TV