Cyclone Nivar : अभी नहीं टला तूफान का खतरा, चल रही तेज हवाओं के बीच उठाया गया यह कदम

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र के बाद पैदा हुआ चक्रवात निवार रौद्र रुप धारण किये हुए हैं। चक्रवात देर रात तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट से टकराया। इस दौरान कई इलाकों में बारिश हुई। वहीं इस बीच हवा की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गयी।

मौसम विभाग की ओर से साझा की गयी जानकारी के अनुसार यह चक्रवाती तूफान उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर चल रही है। वहीं यह अगले 3 घंटों में कमजोर पड़ जाएगा। दी गयी जानकारी के अनुसार तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। समुद्र के ऊपर अभी भी कुछ हिस्सों में चक्रवात है। हालांकि निवारी से ज्यादा नुकसान की खबर नहीं मिली है।
तूफान के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिम रेलवे ने दर्जन भर से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं चेन्नई में गुरुवार सुबह 9 बजे तक विमानों को संचालन बंद कर दिया गया है। वहीं रेलवे का कहना है कि जो भी ट्रेने रद्द हुई हैं यात्रियों को उनका पूरा किराया वापस किया जाएगा।

LIVE TV