COVID-19 Updates : बीते 24 घंटों में भारत में 16 हजार से ज्‍यादा मामले, 113 ने गवाई जान

*उर्वसी साहू
भारत में चल रहे कोरोना वायरस का खौफ एक बार फिर बढ़ता नज़र आ रहा है। बीते 24 घंटो में COVID-19 के 16,838 नए मामले सामने आए हैं। तो वही अब तक 113 लोगो ने वायरस के चलते अपनी जान गवा दी। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय द्वारा यह जानकारी मिली है कि भारत में पिछले 24 घंटों में 13,819 लोग रिकवर हुए हैं। वही संक्रमित लोगो में हुई बढ़ोतरी की बात करें तो 1,76,319 लोग इस वायरस का सामना कर रहे हैं।

देश में कोविड-19 के अब तक 1,11,73,761 मामले सामने आ चुके हैं। मौत का आंकड़ा 1,57,548 के पार पहुंच गया है। हालांकि 1,08,39,894 लोग इस जानलेवा वायरस से रिकवर हो कर अपने घर भी लौटें हैं। इसी के चलते भारत में तेज़ी से कोविद वक्सीनेशन की प्रक्रिया भी चल रही है। 1,80,05,503 लोगो को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है और सरकारी के साथ साथ सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी 24 घंटे कोरोना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध हैं।

कोरोना के पड़ रहे प्रभाव को रोकने हेतु स्वास्थ मंत्रालय द्वारा वैक्सीनेशन चल रहा है और कोरोना संक्रमितों की जांच में भी तेजी लाई जा रही है। 4 मार्च तक 21,99,40,742 और बीते बीते 24 घंटो में 7,61,834 सैंपल टेस्‍ट किए जा चुके हैं। अमेरिका में सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमितों की जांच की गयी है। भारत कोरोना संक्रमितों की जांच के मामले में दूसरे नंबर पर है।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोरोना के कई नए केसेस सामने आये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा यह बताया गया है कि बढ़ती हुई महामारी के मामलो के चलते, इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगातार संपर्क में हैं और सारी जानकारी ले रहे हैं। हालांकि इस दौरान भारत की अर्थव्‍यवस्‍था में लगातार सुधार के अच्छे हालात देखने को मिल रहा है।

LIVE TV