CoronaVirus: उत्तराखंड में अमेरिकी नागरिक का निकला कोरोना पॉजीटिव, संक्रमण मामले हुए चार…

इस वक्त भारत में कोई प्रदेश ऐसा नहीं है जहां कोरोना के मामले न आए हों. इन हालातों को देखते हुए प्रदेश सरकार लॉकडाउन कर रही है. इसी लॉकडाउन के बीच उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का एक और मामला सामने आया है. सोमवार को एक 49 वर्षीय अमेरिकी नागरिक में संक्रमण की पुष्टि हुई है. आपको बता दें कि, यह नागरिक दून अस्पताल में भर्ती है और अभी तक प्रदेश में चार लोगों में पुष्टि हो चुकी है.

कोरोना

यहां वह कमरा लेने राजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचा। जहां उसकी थर्मल स्कैनर से जांच की गई। मामला संदिग्ध होने पर उसे यहां भर्ती कराया गया था। बता दें कि इससे पहले इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन आईएफएस में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य सचिव पंकज कुमार पांडेय के अनुसार, आज एक मामला पॉजिटिव आया है। यह अमेरिकी नागरिक कुछ दिन पहले उत्तराखंड आया था।

https://twitter.com/ANI/status/1242063740637339649

मसूरी में बीमार महिला को भेजा दून

मसूरी में आज एक 56 साल की महिला को तेज बुखार-जुखाम और छाती में दर्द की शिकायत के बाद देहरादून रेफर किया गया। डॉक्टरों ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। लोग महिला के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जता रहे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला की जांच की जा रही है।

कोरोना की आशंका में चार को किया आइसोलेट
रुड़की में मुंबई और राजस्थान से आए दो लोगों को कोरोना की आशंका में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल दोनों को डॉक्टरों की देखरेख में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है जबकि पहले से भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट सामान्य आने पर घर भेज दिया। हालांकि, उसे अभी घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

हीं, कुछ दिन पहले जर्मनी से रिश्तेेदारी में आए एक व्यक्ति और उसके रिश्तेेदार को बुखार की शिकायत पर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों पर नजर रख रही है।

LIVE TV