थराली में हार पर कांग्रेस की सफाई, विकास नहीं सहानभूति ने दिलाई भाजपा को जीत

रिपोर्ट- संजय जोशी

रानीखेत। रानीखेत से कांग्रेस के विधायक तथा उपनेता सदन ने थराली में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव में अपने प्रचार में कमी नही कि पूर्व सीएम हरीश रावत लगातार थराली में रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हदयेश,तथा वह स्वयं प्रचार में लगातार बने रहे। कांग्रेस नेता का मानना है कि भाजपा को सहानुभूति  के नाम पर वोट मिले है।

थराली चुनाव

विधायक  ने कहा कि सरकार का प्रशासन में दबाव था जिसका भाजपा को लाभ मिला। हालाकिं जीत का अंतर बहुत कम वोटों का रहा है। करन माहरा ने भाजपा पर मशीनरी के दुरूपयोग करने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़े: भारत की अर्थव्यवस्था का नया रूप, मोदी के नेतृत्व में हर महीने बढ़ रहा विकास

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र जसवाल ने  थराली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में  कई विकास कार्य किये है। सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता ने सराहा जिसका लाभ थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिला। मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा के काम से जनता खुश है और हमें उसका प्रमाण मिल चुका है।

LIVE TV