शतरंज:चीन ने ओपन और महिला वर्ग में जीता स्वर्ण, USA को रजत और रूस को कांस्य

चेन्नई| चीन ने जॉर्जिया में खेले गए 43वें विश्व शतरंज ओलम्पियाड के 11वें और फाइनल राउंड में शुक्रवार को ओपन और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। ओपन वर्ग में चीन ने टॉप सीड अमेरिका से ड्रॉ खेला जबकि दूसरी सीड रूस ने फ्रांस को हरा दिया। इस ड्रॉ से जहां चीन के खाते में स्वर्ण गया तो वहीं अमेरिका को रजत और रूस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
शतरंज:चीन ने ओपन और महिला वर्ग में जीता स्वर्ण, USA को रजत और रूस को कांस्य
यह दूसरी बार है जब चीन ने ओलम्पियाड में स्वर्ण पदक जीता है। चीन ने इससे पहले 2014 में नार्वे में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसी वर्ग में पांचवीं सीड भारत को पोलैंड के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। महिला वर्ग में भी चीन ने सोना हासिल किया। वहीं यूक्रेन को रजत और मेजबान जॉर्जिया को कांस्य पदक मिला।

यह भी पढ़ें: ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को जनांदोलन बनाने को प्रतिबद्ध : भूपेंद्र चौधरी 

पांचवीं सीड भारतीय महिला टीम आठवें नंबर पर रही। भारत के लिए आखिरी दिन मिला-जुला रहा। उसने ओपन वर्ग में पोलैंड से ड्रॉ खेला जबकि महिला वर्ग में मंगोलिया को 3-1 से मात दी। ओपन वर्ग में पांचवीं सीड भारतीय टीम ने अपने सभी चार मैच ड्रॉ खेले। 44वें विश्व शतरंज ओलम्पियाड का आयोजन 2020 में रूस के खांटी-मासियस्क शहर में आयोजित किया जाएगा।

LIVE TV