चारबाग रेलवे स्टेशन को साज-सज्जा के लिए मिला प्रथम पुरस्कार, इस वजह से चुना गया सबसे बेहतर

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगी रोशनी के प्रकाश से सजाया गया तो इसकी ऐतिहासिकता और खिल उठी। अपने ऐतिहासिक महत्त्व, बेमिसाल खूबसूरती और पारंपरिक संस्कृति की अमूल्य धरोहर के रूप में जाना जाता है।

ब्रिटिश साम्राज्य से लेकर वर्तमान के समृद्ध और सशक्त भारत तक के प्रत्येक काल खंड में इस स्टेशन की भव्यता और खूबसूरती लगातार निखरती गयी। चारबाग रेलवे स्टेशन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव में केन्द्र सरकार के सभी भवनों में से चारबाग रेलवे स्टेशन को सजावट के लिए चुना गया।

तिरंगे की रोशनी से सजाया गया
पूरे भारत में मनाये जाने वाले “आजादी के अमृत महोत्सव” और “हर घर तिरंगा” के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जब मंडल द्वारा 75वीं वर्षगांठ के उत्सव को आयोजित करते हुए खूबसूरती की इस बेमिसाल ईमारत को तिरंगी रोशनी के प्रकाश से सजाया गया तो इस ऐतिहासिक स्टेशन की खूबसूरती और भव्यता और अधिक निखर गई।

LIVE TV