CBI ने पूरे देश में 9 जगहों पर मारा छापा, 7 अधिकारियों सहित पुर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ केस…

नई दिल्ली: सीबीआई ने देश भर में 9 जगहों पर छापा मारा है इस में कई अहम जानकरियां मिली हैं। इस छापें में मणिपुर के सरकारी फंड में घोटाले का मामला सामने आया है। सीबीआई ने इस सिलसिले में मणिपुर डेवलेपमेंट सोसाइटी (MDS) के पूर्व चेयरमैन ओ इबोबी सिंह समेत 7 अधिकारों के खिलाफ केस दर्ज की है।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि इबोबी सिंह के चयरमैन रहने के दौरान MDS में करीब 332 करोड़ की हेराफेरी हुई है। विकास कामों के लिए MDS को 518 करोड़ दिए गए थे।

इबोबी सिंह साल 2009 से 2017 यानी 8 सालों तक MDS के चेयरमन थे। इस सिलसिले में सीबीआई ने मिजोरम, मणिपुर, हरियाणा के गुरुग्राम समेत 9 जगहों पर छापे मारे हैं। अधिकारियों ने उनके नामों का खुलासा नहीं किया जिनके परिसरों पर सीबीआई ने छापा मारा था।

सीबीआई के मुताबिक,30 जून, 2006 से जुलाई 2017 तक मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में काम करते हुए अन्य लोगों के साथ षड्यंत्र में 532 करोड़ रुपये की कुल राशि में से 332 करोड़ रुपये की सरकारी धन की हेराफेरी हुई है।

महाराष्ट्र: राजनीति में आया फिर से नया मोड़, सीएम के लिए उद्धव नहीं इन पर बनेगी बात

इस कार्य को अंजाम देने के लिए मुख्यमंत्री को इसकी फाइल सौंपी गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

LIVE TV