CAB संचालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने पर हुई कार्रवाई

uber_taxi-pic_5641c06d542a3एजेंसी/नई दिल्ली : दिल्ली में आॅड-ईवन फाॅर्मूला लागू है। मगर इसी दौरान टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनियों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने को लेकर कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। हालांकि उबर और ओला कैब द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है। इस सिलसिले में दिल्ली में परिवहन विभाग ने अपनी कार्रवाई करते हुए कैब को जब्त करने की कार्यवाई प्रारंभ कर दी है। ऐसे में कई कैब जब्त कर ली गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजरीवाल ने भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी। उबर कैब ने इस मामले में ट्वीट करते हुए किराए की बढ़ी दर को वापस लेने की घोषणा भी की थी, मगर उनके द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आॅड – इवन स्कीम के 4थे दिन यात्रियों को एप पर टैक्सी बुक करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान आम किराए से करीब 5 गुना अधिक किराया वसूला जा रहा था। विभिन्न यात्रियों ने दोनों कंपनियों की नीति के विरूद्ध सोश्यल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। यही नहीं कई यात्रियों ने तो चेंज डाॅट ओआरजी पर किराए में हुई बढ़ोतरी को लेकर विरोध किया।

LIVE TV