CAA Protest:  रुपए लेकर धरने पर बैठी महिलाओं का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, महिलाओं ने कही ये बात…

दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 24 घंटे में इस वीडियो को काफी रिएक्शन भी मिले हैं। इस वायरल वीडियो में दो युवक काफी विषयों पर चर्चा भी कर रहे हैं। यहां तक की प्रदर्शन में आने के लिए महिलाओं को 500 रुपए तक दिए गए हैं। नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ इतने सर्द मौसम में भी यह महिलाएं प्रर्दशन कर रही हैं।

CAA Protest

500 रुपए वाले बयान पर धरने पर बैठीं 71 साल की एक महिला ने कहा कि भले ही महिलाओं को 500 रुपए दिए गए हो लेकिन वह लोग पुलिस की गाली और गोली दोनों खाने के लिए तैयार हैं। सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हम अपनी जान तक दे सकते हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर जारी किए गए इस वीडियो में कहा गया है कि शाहीनबाग में धरना दे रहीं महिलाएं शिफ्ट के हिसाब से इस धरने में आती हैं। प्रत्येक शिफ्ट के लिए हर एक महिला को 500 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। हन्हें रुपये कौन दे रहा है, न तो इसका खुलासा किया गया है और न ही इस वीडियो की सत्यता अभी साबित नहीं हो पाई है।

पाकिस्तान से आई इस महिला को 4 महीने पहले मिली भारतीय नागरिकता, अब चुनाव में उतरी…

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो की चर्चा गुरुवार को शाहीनबाग में भी होती रही. प्रदर्शन कर रहीं महिलाएं व उनके साथ मौजूद युवाओं ने इस वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

 

LIVE TV