विवाहिता के साथ बहनोई की सह पर दोस्तों ने किया दुष्कर्म, थाने पहुचने पर पुलिस ने उड़ाया पीड़िता का मज़ाक

रिर्पोटर – विनोद कुमार

चित्रकूट।  एक विवाहिता महिला ने अपने ही बहनोई की सह पर उसके दोस्तों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि महिला ने आरोप लगाते हुए बताया है कि उसके पति बाहर रहकर बरगढ़ में मजदूरी करते है।

विवाहिता के साथ बहनोई की सह पर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

एक दिन उसके बहनोई गुलबदन उसके बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिये मऊ कस्बे ले गया।

जंहा पीड़िता को प्यास लगने पर उसे समोसे में नशीला पदार्थ खिलाकर पानी पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गयी और उसे जंगल मे ले जाकर बहनोई के दोस्त पिंटू ने उसके साथ बलात्कार किया और बहनोई ने बच्चे के ऊपर तमंचा लगाकर महिला का वीडियो बना लिया।

जब महिला को होश आया तो उसके साथ पिंटू नाम का युवक बलात्कार कर रहा था और किसी से बताने पर उसके पति और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े: एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद फाइनल में पहुंची

पीड़ित महिला ने डर के मारे इसके बारें में किसी से नही बताया। जब दो महीने बाद उसके पति घर वापस आये तो महिला ने अपनी सारी आप बीती सुना दी। तब पीड़िता का पति पीड़िता को लेकर थाने पहुँचा तो मऊ पुलिस ने पीड़िता का मजाक उड़ाते हुए थाने से भगा दिया।

जिसके बाद मजबूरन पीड़िता व उसका पति कोर्ट की शरण लेने के लिए मजबूर हो गए है।फिलहाल पुलिस ने मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है ।

LIVE TV