प्रियंका ने किया निक जोनस के माता-पिता का मुंबई में स्वागत

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक और प्रेमी निक जोनस  के साथ रिश्ते को लेकर लगतार सुर्ख़ियों में हैं. अब प्रियंका ने  अपने बॉयफ्रेंडनिक जोनस और उनके माता-पिता का स्वागत किया हैं। इससे उन अफवाहों को बल मिला है कि यह जोड़ा अपने संबंधों को आधिकारिक रूप दे सकता है।

Priyanka

काले रंग की पोशाक में निक गुरुवार रात छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से बाहर निकले। इस दौरान उनके साथ उनकी मां डेनिस और पिता केविन जोनस सीनियर थे। इस दौरान पैपराजी ‘निक, भारत में स्वागत है’ के साथ उनका स्वागत कर रहे थे।

प्रियंका शनिवार को कथित तौर पर एक पार्टी रखने जा रही हैं, जिसमें उनकी मां मधु और भाई सिद्धार्थ, निक के माता-पिता से मिलेंगे।

Priyanka

यह निक का भारत का दूसरा दौरा है। वह इससे पहले जून में भारत आए थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की थी।

जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुंबई में एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं. ये वीडियो प्रियंका चोपड़ा के सिंगापुर से लौटने के दौरान का है. जिसमें माना जा रहा है कि वह मीडिया के सामने अपनी सगाई की अंगूठी को छिपाने की कोशिश कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:-अद्भुत वास्तुकला के बीच खड़ा ओडिशा का यह मंदिर

अभिनेत्री प्रियंका ने फरहान अख्तर और जायरा वसीम ने सोनाली बोस की ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वास्तविक कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, लंदन और अंडमान में होगी। जूही चतुर्वेदी ने फिल्म के संवाद लिखे हैं और प्रीतम चक्रवर्ती फिल्म का संगीत दे रहे हैं। यह रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा निर्मित होगी।

LIVE TV