BJP-RSS के कैंपेन की हो रही आलोचना, प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने भारी संकट पैदा कर दिय है। संक्रमण के दर के बढ़ने के साथ देश में कमजोर स्वास्थ्य इंफ्रा ने अस्पतालों, हेल्थवर्करों और मरीजों को बिल्कुल असहाय बनाकर रख दिया है। इस बीच कई विपक्षी पार्टियों और विश्लेषकों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की एक कोशिश को लेकर आलोचना करनी शुरू की है। जानकारी है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक की योजना है कि सकारात्मकता फैलाने के लिए कार्यक्रम किए जाएं और इस ओर कदम उठाए जाएं।

हालांकि, इसकी आलोचना की जा रही है। बुधवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस विचार को लेकर सरकार पर हमला किया है। उन्होंने इसे प्रोपेगैंडा फैलाने का सरकार का साधन बताया। उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि, “ऐसे वक्त में जब शोक मना रहा है और आए दिन हमारे चारों ओर त्रासदियां घट रही हैं, ऐसे में सकारात्मकता के नाम पर झूठ और प्रोपेगैंडा फैलाना घिनौनी बात है। सकारात्मक होने के लिए हमें अंधे होकर सरकार प्रोपेगैंडा फैलाना वाला नहीं बन जाना चाहिए।” बता दें कि संघ ‘सकारात्मकता असीमित’ नामक एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में शीर्ष प्रेरकों, धार्मिक गुरुओं और यहां तक ​​कि प्रमुख उद्योगपतियों के व्याख्यान और भाषण शामिल होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम का विषय सकारात्मकता फैलाने पर होगा। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी इस सकारात्मकता अभियान के तहत राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

LIVE TV