BJP के सामने संजय निषाद की बड़ी मांग, बोले- अगर पूरी की तो जीत होगी पक्की

आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों में बैठकों दौर चालू हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की तरफ से मुझे उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। अगर भाजपा ऐसा करती है इससे चुनाव में फायदा मिलेगा और हमारी सरकार बनेगी।

up assembly election 2022: UP विधानसभा चुनाव 2022 में BJP बनाए निषाद पार्टी  से उप मुख्यमंत्री चेहरा: संजय निषाद - sanjay nishad said that in the up  assembly elections 2022, bjp made

इसी के साथ ही संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी की 160 सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। राज्य में निषाद समुदाय के 18 फीसदी वोट हैं। इसके पहले संजय निषाद ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी मांगें रखी थी। संजय निषाद ने कहा कि अगर वो हमें खुश नहीं रखेंगे तो वो भी खुश नहीं रह पाएंगे। हम अपने आरक्षण के लिए भी लड़ रहे हैं।

आपको बता दें कि निषाद ने संवाददाताओं से बातचीत में ये बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में सभी जातियों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं इसलिए भाजपा को 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर देनी चाहिए। इससे भाजपा को भी खुशी होगी और निषाद पार्टी भी खुश रहेगी। वहीं, निषाद ने दावा किया, प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद बहुल हैं और 70 क्षेत्रों में निषाद समुदाय की आबादी 75 हज़ार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संकल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। हमें मुख्यमंत्री ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से भाजपा को फायदा होगा।

LIVE TV