बिहार में बड़ा हादसा, सिकरहना नदी में नाव पलटी, 22 की मौत

बिहार के मोतिहारी में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोगों के डूब जाने की खबर है। अभी 6 शव बरामद हुए है। शिकारगंज थाना अध्यक्ष के अनुसार अब तक एक बच्ची का शव नदी से निकाला गया है। जिसकी पहचान चांदनी कुमारी के रूप में की गई है।

Bihar: मोतिहारी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से नदी में डूबे 22 लोग, 6 शव बरामद

यह हादसा शिकारगंज थाना के गोढ़िया गांव में हुआ। स्थानीय पुलिस और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य में जुट गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव में 20 से 25 लोग सवार थे। गोढ़िया गांव में नाव पलट गई। स्थानीय गोताखोर भी रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।

LIVE TV