BIGG BOSS OTT : बेघर होने के शॉक में है मूस जट्टाना, सोशल मीडिया पर खुले मन से लिखी यह बात

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले से एक हफ्ते पहले ही मूस जट्टाना के घर से बेघर होने के बाद उनके फैन्स को करारा झटका लगा है। फैन्स उनके के बेघर होने को लेकर हैरान है। वही मूस जट्टाना को भी इस इविक्शन पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। बेघर होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है।

मूस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोर पर अपने इविक्शन की तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ उन्होंने लिखा है कि, ऐ की बकवास आ यानी की ये क्या बकवास है। मैं अपना मुंह बंद रखूंगी और इसे हंसी-मजाक के तौर पर ही लूंगी। नहीं तो हम पर कोर्ट केस पड़ जाएगा। यही नहीं मूस ने इसके बाद प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के साथ अपनी तस्वीरों का कोलाज भी शेयर किया है और लिखा है कि ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे। टेढ़े हैं पर मेरे हैं।’

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी की थीम स्टे कनेक्टेड थी। इसी थीम को लेकर घरवालों ने अपने कनेक्शन चुने थे। मूस जट्टाना का कनेक्शन निशांत भट्ट के साथ था। वहीं मूस और निशांत की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फैन्स की वजह से ही जब मूस और निशांत की जोड़ी बेघर होने के लिए नॉमीनेट हुई तो जनता के वोटों ने उन्हें बचा लिया। हालांकि इस बार मूस के साथ नेहा भसीन नॉमिनेट थी। इसके बाद वही हुआ जिसके बारे में मूस जट्टाना और उनके फैन्स ने कभी नहीं सोचा था।

फिलहाल बिग बॉस ओटीटी का फिनाले 18 सितंबर को होने वाला है। इसी के साथ देखने वाला यह होगा कि टॉप-3 में कौन पहुंचेगा और विनर कौन होगा।

LIVE TV