Bigg Boss के नए सीजन में जानिये क्या है सलमान की डील

Bigg Boss सीज़न 10 मुंबई टेलीविज़न का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस एक बार फिर दस्तक देने आ रहा है। इस शो ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। शो की सबसे खास बात इसके होस्ट सलमान खान हैं। खबरों के मुताबिक बिग बॉस के सीजन 10 के लिए भी सलमान ने हामी भर दी है।

Bigg Boss सीज़न 10  में सलमान की डिमांड

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान ने सीज़न 10 का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया है। बताया जा रहा है कि सलमान ने पिछले सीज़न से भी ज्यादा फीस की डिमांड की है।

पिछले सीज़न में सलमान एक एपिसोड के 7 से 8 करोड़ रुपए चार्ज करते थे। सलमान ने कुल 26 एपिसोड किये, जिसके एवज में उन्होंने 190 करोड़ रुपए फीस ली।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सलमान इस बार 200 करोड़ के आस-पास तक चार्ज करेंगे। शो के मेकर्स ने अभी अमाउंट रिवील नहीं किया है।

हालाँकि इस डील से मेकर्स को ज्यादा इफ़ेक्ट नहीं पड़ने वाला है क्योंकि सलमान के होस्ट करने से शो में चार चाँद लग जाते हैं। ऑडियंस भी उनकी प्रेजेंटेशन की दीवानी हो जाती है।

पिछले सीज़न के मुताबिक ये सीज़न और ज्यादा ट्विस्ट से भरा होगा। ख़ास बात यह है कि हर सीज़न की तरह इस बार सलेब्स और पॉपुलर चेहरे नहीं होंगे। मेकर्स इस बार कॉमन मैन को शो का हिस्सा बनने का मौका देंगे।

शो की डेट और टाइमिंग भी अभी रिवील नहीं की गई है। लेकिन इस शो को और ज्यादा कंट्रोवर्शियल बनाने के लिए कुछ सेलेब्स शो के दौरान आयेंगे और ट्विस्ट भरेंगे।

LIVE TV