Bigg Boss फेम एक्ट्रेस यशिका सड़क दुर्घटना में हुईं घायल, दोस्त की मौत

तमिल फिल्म अभिनेत्री यशिका आनंद एक सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं। खबरों की माने तो यशिका अपने दोस्तों के साथ महाबलीपुरम से चेन्नई लौट रही थीं। उसी दौरान उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना मे यशिका की एक दोस्त की मौक पर ही मौत हो गई। वहीं यशिका समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, गाड़ी में सवार चारों लोग शराब के नशे में थे। रफ्तार तेज होने की वजह से गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और डिवाइडर से जा टकराई।

Image

वहीं पुलिस ने यशिका की मृत दोस्त के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए चेंगलपेट अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

LIVE TV