भोपाल : कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजन में मोदी, शाह साथ करेंगे शिरकत

भोपाल| कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजन में मोदी, शाह साथ करेंगे शिरकत- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो चली हैं। इसी दिशा में भाजपा मंगलवार को यहां के जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इस आयोजन के दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक समागम होने का दावा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत कर रहे हैं।

कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजन में मोदी, शाह साथ करेंगे शिरकत
भाजपा प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को पं़ दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले राजनैतिक कार्यकर्ता समागम ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजकर तैयार है।

आयोजन स्थल का रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जायजा लिया।

यह भी पढ़े: ट्रेनी आईएएस अधिकारी पहुचे एमपीजी कालेज, बच्चों संग मस्ती कर दी कैरियर बनाने की टिप्स

मुख्यमंत्री शिवराज सिह ने कहा, “महाकुंभ कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा। वर्ष 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी। इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुटे हैं। चुनौती बड़ी है, कार्यक्रम बड़ा है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी बड़ी है।”

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिह ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है।

LIVE TV