Benelli ने भारत में लांच की दो दमदार बाइक, जानें क्या हैं फीचर और कीमत….

Benelli ने भारतीय बाजार में अपनी पहली एडवेंचर बाइक TRK 502 लॉन्च कर दी है। TRK 502 की दिल्ली दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 5 लाख और 502X की कीमत 5.40 लाख रुपए रखी है।

कंपनी इन बाइकों को सीकेडी  रूट के जरिए भारत में बेचेगी। इन बाइक्स की टक्कर Kawasaki Versys 650, Suzuki V-Strom 650 XT, BMW G 310 GS और Royal Enfield Himalayan जैसी अडवेंचर बाइक्स से टक्कर होगी।

Benelli ने भारत में लांच की दो दमदार बाइक

Benelli ने भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए हैदराबाद की महावीर ग्रुप से साझेदारी की है। Benelli की दोनों बाइक्स TRK 502 और 502X को मात्र 10 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुक कराया जा सकता है।

इसके साथ ही बनेली अपने कस्टमर्स को एसेसरीज के लिए अलग से 10000 रुपए का वाउचर भी देगी।

वहीं इनकी डिलीवरी अगले 60 दिनों में की जाएगी। वहीं इसके मुकाबले वाली Kawasaki Versys 650 की कीमत 6.49 लाख रुपए है।

Benelli TRK 502 और 502X दोनों मीडिल वेट बाइक हैं। जहां 502 रोड बेस्ड बाइक हैं, वहीं 502X ऑफरोड बाइक है। Benelli TRK 502 की ऊंचाई 1450 एमएम, लंबाई 2200 एमएम और चौड़ाई 915 एमएम है।

इस गाँव से भारतीय सेना का है 300 साल पुराना रिश्ता, जानें क्यों है ऐसा…

वहीं 502X बाइक साइज में TRK 502 से थोड़ी लंबी है। वहीं 502 की सीट हाइट 800एमएम और 502X की सीट हाइट 840एमएम है।

TRK 502 का ग्राउंड क्लियरेंस 190 एमएम, जबकि TRK 502 X का ग्राउंड क्लियरेंस 220 एमएम है।

LIVE TV