BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी सीने में दर्द के बाद गांगुली दोबारा अस्पताल में भर्ती

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, गांगुली को फिर से सीने में दर्द की शिकायत हुई है। उनकी आर्टरी में दो और ब्लॉकेज हैं।

5 जनवरी को सीनियर कार्डियक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी समस्या नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की दिक्कत सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई प्रॉब्लम नहीं है। 48 साल के गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, अब भी वैसा ही है।’’

2 जनवरी को गांगुली की तबीयत खराब होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी डोना से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। इससे पहले होम मिनिस्टर अमित शाह ने भी फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनको देखने के लिए हॉस्पिटल गई थीं।

अस्पताल से छुट्टी के बाद गांगुली ने कहा था- बॉडी जैसे रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे

7 जनवरी को ही गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। तब उन्होंने रेस्ट लेने के सवाल पर मीडिया से कहा था कि उनकी बॉडी जैसा रिएक्ट करेगी, वैसा करेंगे।

LIVE TV