बसंत पंचमी पर सिर्फ तहरी ही क्‍यों? घर पर ऐसे बनाएं ये पीली मिठाई

बसंत पंचमी पर पीले रंग के खाने का एक अपना ही महत्‍व है। इस दिन पहनावे से लेकर खाने तक में पीले रंग का इस्‍तेमाल होता है। पीले रंग के मीठे चावल और तहरी जैसे पकवान बसंत पंचमी के अवसर पर जरूर बनते हैं। इस त्‍यौहार के अवसर पर आज हम आपको क मीठी डिश बनाना सिखाएंगे जो आमतौर पर आप बाजार से लाते हैं। इसे आप घर में ही बना सकेगी। हम आपको राजभोग बनाना सिखाएंगे।

राजभोग

सामग्री

गाय के दूध का पनीर – 200 ग्राम

मैदा- 1 चम्मकच

शक्‍कर -1/2 किलो

पानी -2 कप

गोल्‍डन फूड कलर- 1/4 चम्मकच

केसर -1/8 चम्मकच

इलायची पावडर -1 चम्मकच

बादाम- 8 भिगोए और महीन कटे हुए

पिस्‍ते -8 भिगोए और महीन कटे हुए

विधि

केसर को इलायची पावडर, बादाम और पिस्‍ते के साथ मिक्‍स कर लें।

गैस पर शक्‍कर और पानी चढ़ा दें, जिससे चाशनी तैयार हो जाए।

फिर पनीर और मैदे को एक साथ मसल कर मुलायम कर लीजिए।

अब छेने को 6-8 टुकड़ों में तोड़ कर रख लें।

फिर एक टुकड़ा ले कर उसे हथेली पर रख कर थोड़ा दबाएं और उसके बीच में पिस्‍ते और बदाम वाला थोड़ा सा मिश्रण रख लें।

उसके बाद छेने को चारों ओर उठा कर बंद कर दें और अच्छी तरह दोंनों हाथों की सहायता से गोल कर लीजिए, तैयार गोले को प्लेट में रखिये।

इसी तरह से सारे राजभोग के गोले बना कर तैयार कर लें।

यह भी पढ़ें:चाचा राजेश रोशन के हैं ऋतिक जबरा फैन, म्यूजिकल जर्नी में हुए शामिल  

अब तैयार राजभोग को उबलती हुई चाशनी में 1-1 कर के डालिए, आंच तेज होनी चाहिए। बर्तन को ढककर राजभोग को पकाइए, जिससे वह उसमें अच्‍छी तरह से चाशनी समा जाए।

15-20 मिनट तक पकाएं और 5-5 मिनट में हल्‍का पानी मिलाती जाएं, जिससे चाशनी बिल्‍कुल गाढ़ी ना हो जाए। उसके बाद गैस बंद कर दें।

जब राजभोग ठंडे हो जाय तब 1/4 चम्‍मच फूड कलर पानी में घोल कर चाशनी में डालकर मिक्स कर दीजिए। आपके राजभोग सर्व करने के लिए तैयार हैं।

 

LIVE TV