Ayurvedic Morning Rituals: कभी न भूलें सुबह उठकर ये 6 काम करना

अपने टारगेट को पाने का सबसे अच्छा तरीका अपने दिन की सही शुरुआत करना है। सुबह को दिन का सबसे शक्तिशाली हिस्सा माना जाता है। आप अपने दिन के पहले दो घंटे कैसे बिताते हैं, वास्तव में आपको बाकी दिन की रूपरेखा तैयार करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद भी अपने मॉर्निंग रुटीन में कुछ हेल्दी आदतों को शामिल करने की सिफारिश करता है। जो शरीर को प्रकृति की लय के साथ तालमेल बैठाने, तीनों दोषों को संतुलित करने का काम करता है। तो आप कैसे करते हैं अपने दिन की शुरुआत? यहां उन 6 हेल्दी आदतों के बारे में जानें जिनसे आपको अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

मॉर्निंग रुटीन में शामिल करें ये 6 आदतें:

  1. सुबह अलार्म बजने के बाद मैं जो पहला काम है वह मेडिटेशन करना है। यह एक लंबा ध्यान नहीं होना चाहिए। आमतौर पर लगभग 5 से 10 मिनट कर सकते हैं, लेकिन 10 डीप ब्रीथिंग भी दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका हो सकता है।
  2. जीभ को धीरे से खुरचने से उसे साफ करने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार यह पाचन में मदद कर सकता और जीभ से मृत बैक्टीरिया को निकालने में काफी मददगार हो सकता है। यह भी ऑयल पुलिंग के साथ होना चाहिए।
  3. डेली सिर की मालिश आपके लिए चमत्कार कर सकती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और तनाव से राहत दिलाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
  4. सुबह की शुरुआत एक गिलास सादा पानी या नींबू पानी के साथ करना फायदेमंद है। आप सबसे पहले किसी भी पाचक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालें और सादी चाय, लेमन टी, अदरक की चाय या सौंफ की चाय से अपने सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।
  5. भले ही आपके पास व्यायाम करने के लिए केवल 5 मिनट का समय ही क्यों न हो, कुछ जंपिंग-जैक या सूर्य नमस्कार करें। आपका रक्त प्रवाहित होने से आपको सुबह उठने और अपना सर्वश्रेष्ठ महसूस करने में मदद मिलेगी।
  6. कोशिश करें हल्के और हेल्दी नाश्ते का आनंद लें, जैसे फल या मुट्ठी भर बादाम, अंडे, ओट्स। नाश्ता करने से आपका मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और आपका दिमाग भी सक्रिय रहता है।
LIVE TV