पति की डिमांड पर अनुष्का ने शेयर किया वीडियो, नहीं देखा तो देख लें

मुंबई। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बॉन्‍डिंग कितनी स्‍ट्रॉन्‍ग है इसे जाहिर करने के लिए दोनों को कुछ कहने की जरूरत नहीं है। बिन बोले ही दोनों की हरकतें ये बाता देती है कि इनमें कितनी बनती है। विराट को बस बोलने की देरी है। उनके बोलते ही अनुष्‍का कोई भी काम करने को तैयार रहती हैं। हाल ही में पोस्‍ट किया गया अनुष्का का वीडिया इस बात का सबूत है।

विराट की डिमांड

सोशल मीडिया पर अनुष्‍का ने अपने पति विराट की डिमांड पूरा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो विराट के उस चैलेंज का है जो उन्‍होंने अनुष्‍का को दिया था। विराट ने अनुष्‍का को फिटनेस चैलेंज दिया था।

बीते दिन खुद के लिए फिटनेस चैलेंज स्‍वीकार करते हुए उन्होंने एक्‍सरसाइज करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा को चैलेंज कर दिया था। हालांकि अनुष्‍का के अलावा उन्‍होंने महेन्‍द्र सिंह धोनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नॉमिनेट किया है।

अभी तक मोदी और धोनी ने तो कोई वीडियो शेयर नहीं किया है लेकिन अनुष्‍का ने तुरंत ही अपना फिटनेस टेस्‍ट देते हुए वीडियो ट्वीट कर दिया है। अनुष्‍का इस चैलेंज के लिए वरुण धवन और दीपिका पल्‍लि‍कल का नाम नॉमिनेट किया है।

बता दें चार दिन पहले ही खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पुशअप करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। इसके जरिए उन्‍होंने ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ नाम का एक कैम्‍पेन चलाया है।

उन्‍होंने वीडियो में कहा कि ‘मैं जब भी प्रधानमंत्री जी को देखता हूं तो उनसे प्रेरित होता हूं। उनमें एक जबर्दस्त ऊर्जा है दिन रात काम करने की। वह चाहते हैं कि पूरा भारत फिट हो जाए। मैं उनसे प्रेरित होकर चाहता हूं कि आप अपना व्यायाम करते हुए वीडियो बनाए और दूसरों को प्रेरित करें।’

इस वीडियो के साथ ही उन्‍होंने फिटनेस चैलेंज के लिए ऋतिक रौशन, विराट कोहली और साइना नेहवाल को चैलेंज किया था। इस कैम्‍पेन के तहत आपको चैंलेंज स्‍वीकार करते हुए खुद का फिटनेस वीडियो शेयर करना है साथ ही अपने अन्‍य साथियों को चैलेंज भी करना।

यह भी पढ़ें: ‘सेल्फिश’ सलमान का नया अंदाज जल्द आएगा सामने, क्‍या है तस्‍वीर का सच

मोदी ने भी विराट के चैलेंज को स्‍वीकार कर लिया है। मोदी ने ट्वीट कर चैलेंज स्वीकार करते हुए बताया कि वह जल्‍द ही अपना फिटनेस वीडियो शेयर करेंगे।

बता दें, अबतक राजनीति, खेल और फिल्मी दुनिया की कई हस्‍तियों ने इस कैम्‍पेन में हिस्‍सा लिया है। सभी ने एक दूसरे को चैलेंज भी किया और स्‍वीकारा भी है।

LIVE TV