काम पर लौटी प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में शुरू की शूटिंग

मुंबई |अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस निर्देशित ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी में हैं।  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम..’द स्काई इज पिंक’।”

उन्होंने अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा, “दिल्ली के दिन।”

सारा का टूटा दिल करना चाहती थी रणवीर कपूर से शादी, वीडियो में खोला राज 

 

सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं।

https://www.instagram.com/p/BpiN5z1nJAn/?utm_source=ig_embed

फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं। इसकी कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) बनीं।

बीते दिनों उन्होंने सलमान की फिल्म भारत को करने से मना कर दिया। वहीं हाल ही में संजय लील भंसाली को भी झटका देते हुए फिल्म गंगूबाई करने से इंकार कर दिया है। लेकिन प्रियंका शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में काम कर रही हैं और बुघवार से फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने जा रही हैं।

बॉलीवुड के बद्री ने लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, जल्द आएगी दुल्हनिया

हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर टीम की स्टार कास्ट के साथ एक फोटो शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, ‘मैं आज काफी एक्साइटेड और खुश हूं, कुछ स्टोरीज सिर्फ बताई जाती हैं। आयशा चौधरी के पैरेंट्स आदिती और निरेन आपको एक स्पेशल प्रोजेक्ट ‘द स्काई इज पिंक’ पर ले जाएंगे। आज से शूटिंग शुरू कर रहे हैं।’

LIVE TV