Today’s History 6 Dec: आज ही के दिन संविधान निर्मता भीमराव आम्बेडकर का हुआ था निधन, जानें आज का पूरा इतिहास

आज का इतिहास

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1926 – फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।

1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।

1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।

1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।

1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।

1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।

1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।

1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।

1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।

2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर’ ख़िताब दिया गया।

2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।

2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।

2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल।

1896 – बृजलाल वियाणी – मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता थे।

ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल- वॉरेन हेस्टिंग्स

6 दिसंबर को हुए निधन

2015 – राम मोहन – प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।

1956 – भीमराव आम्बेडकर, एक बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी भी थे।

1998 – मेजर होशियार सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

भीमराव आम्बेडकर

6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

नागरिक सुरक्षा दिवस

होमगार्ड स्थापना दिवस

LIVE TV