नेपाल विमान हादसे में गाजीपुर जिले के चार युवकों की मौत, पशुपतिनाथ दर्शन की थी मन्नत

 नेपाल में हुए विमान हादसे की वजह से मारे गए लोगों में चार उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर जिले के जहूराबाद बाजार निवासी थे, जिनके नाम सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, विशाल शर्मा और अभिषेक कुशवाहा चारों में बचपन से गहरी दोस्ती थी। इनके गांवों की आपस में दूरी मात्र तीन किमी है। सोनू अन्य दोस्तों के मुकाबले संपन्न था। वह अपने खर्च पर ही तीनों को नेपाल ले गया और सभी दोस्त एक साथ ही दुनिया छोड़कर चले गए। आपको बता दे कि, उनमें से आभी तक किसी का शव नही मिला है।

स्थानीय लोगों की मानें तो सोनू जायसवाल अपने काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता था, लेकिन दोस्तों के संपर्क में रहता था। चारों में सिर्फ सोनू की ही चार वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वही अनिल राजभर आर्थिक रूप से कमजोर था। गांव की चट्टी पर ही उसकी पान और कंप्यूटर की दुकान थी। इसी तरह धरवा निवासी अभिषेक कुशवाहा भी है। नेपाल में हवाई जहाज में घूमना इनका सपना था। सोनू ने कुछ दिनों पूर्व जब नेपाल जाने की योजना बनाई तो सभी राजी हो गए। सोनू ने अपने खर्च पर सभी को यात्रा कराई।

बेटा होने पर पशुपतिनाथ का दर्शन की मांगी थी मन्नत

नेपाल के पोखरा विमान हादसे में मारे गए क्षेत्र के चार लोगों में से चकजैनब निवासी सोनू जायसवाल ने छह माह पहले पुत्र होने पर पशुपतिनाथ का दर्शन करने की मन्नत मांगी थी। सोनू की दो बेटियों आराध्या (6) और अनामिका (3) के बाद अभी हाल ही में बेटा जीवनदीप पैदा हुआ है। सोनू के पारिवारिक करीबी व ग्राम प्रधान विजय जायसवाल का कहना है कि बेटे के पैदा होने पर सोनू ने नेपाल के पशुपतिनाथ का दर्शन करने की मन्नत मांगी थी। संभवत यही पूरा करने पहुंचा था। दर्शन के बाद वह घूमने जा रहे थे।

LIVE TV