बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन आज, सीएम योगी सहित कई नेतों ने दी शुभकामनाएं
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का रविवार 15 जनवरी को जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती के जन्मदिन को बीएसपी जनकल्याणकारी दिवस के रुप में भी मनाया जा रहा है ऐसे में बसपा प्रमुख मायवती के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें जन्मदिन की शुभाकामनाएं दी है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. मायावती, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ और प्रसन्न रहें।
मायावती का 67वां जन्मदिन, पार्टी करेगी ये बड़ा आयोजन
15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का 67वां जन्मदिन है, इस मौके पर बसपा कार्यकर्ता प्रदेश भर में कार्यक्रम करने वाले हैं। पिछले दो साल से कोरोना संकट की वजह से पार्टी और कार्यकर्ताओं ने बीएसपी सुप्रीमो का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। इस बार प्रदेश के सभी जिलों में न सिर्फ उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया जाएगा बल्कि इस दौरान उनके सीएम रहते हुए प्रदेश में चलाई गई योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी. 2024 में लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी जन्मदिन के आयोजन के जरिए लोगों तक पहुंचना चाहती है। इस दौरान गायक कैलाश खेर का गया हुआ रिलीज होगा।