उत्तर प्रदेश में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी, अगले 2 दिन जीरो विजिबिलिटी का अनुमान
उत्तर प्रदेश में आज बहुत घना कोहरा रहेगा, शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है, घने कोहरे के लिए भी अलर्ट है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर मापी गई, मौसम विभाग ने अगले 2 दिन जीरो विजिबलिटी की चेतावनी दी है।

कोहरे को लेकर IMD का अलर्ट
आईएमडी ने ट्विट कर जानकारी दी कि पंजाब से बिहार, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, उत्तर पश्चिमी राजस्थान, जम्मू संभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा देखा गया।