
इस दुनिया में प्रेम की कई कहानियां मौजूद हैं। इसमें कुछ कहानियां इंसान और जानवरों के प्रेम की भी हैं। अक्सर लोग अपने घरों में कुत्ते-बिल्ली और बंदर जैसे पालतू जानवर रखते हैं, लेकिन कोई इनके नाम अपनी पूरी संपत्ति कर दे, तो यह बात काफी चौंकाती है।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक निसंतान दंपत्ति ने अपनी करोड़ों की संपत्ति अपने पालतू बंदर के नाम कर दी है। साबिस्ता ब्रजेश नाम की एक सभासद और उनके पति अपनी सारी चल-अचल संपत्ति एक ट्रस्ट के जरिए पालतू बंदर चुनमुन के नाम कर चुके हैं।
मध्यप्रदेश: भाजपा की उषा ठाकुर के प्रति महदेले ने जताई सहानुभूति, मिलेगी जीत!
दरअसल, ये दंपत्ति इस बंदर को अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं। उसकी देखभाल करते है। उसे अपने घर में ही रखते है और अपने बच्चे की तरह स्नेह करते है। इनका इस बंदर से प्यार इस कदर बढ़ा कि इन्होंने अपने घर का नाम भी ‘चुनमुन भवन’ रख दिया।
साबिस्ता मुस्लिम समुदाय की है और उन्होंने साल 1998 में ब्रजेश श्रीवास्तव से लव मैरिज की। लेकिन दुर्भाग्य ऐसा रहा कि दोनों की कोई संतान नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने किसी इंसान के बच्चे को गोद लेने के बजाए एक बंदर को गोद ले लिया।
पानी की किल्लत को दूर करने के लिए मंत्रालय करने जा रहा नये प्रयोग
इसके बाद 2010 में इस बंदर की उन्होंने शादी भी करवाई। जिसके बाद इन्हें उसके भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी तो इन्होंने एक ट्रस्ट के जरिए अपनी सारी संपत्ति बंदर के नाम कर दी। यह ट्रस्ट भी चुनमुन के नाम पर ही है और आने वाले समय में यह बंदरों की सुरक्षा और उनकी बेहतरी के लिए काम करेगा।




