
आज के समय में हेल्दी खान-पान एक जरूरत सी बनती जा रही है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए केवल योगा और एक्सरसाइज ही काफी नहीं है। हेल्दी आहार भी जरूरी होता है। आहार की शुरुआत नाश्ते से होती है। अगर नाश्ता ही हेल्दी न हो तो सारी मेहनत बेकार रह जाती है।
यह भी पढ़ें: देखें: संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ का एक्शन वाला ट्रेलर
आमतौर पर लोग नाश्ते में आलू के पराठे, डोसा या ऐसी रेसिपी बनाते हैं जो टेस्टी तो होती हैं लेकिन हेल्दी नहीं होती हैं। ऐसे में हम आपके लिए एक हेल्दी नाश्ते की रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपको हेल्दी मखाना मज़ा बनाना सिखाएंगे।
यह भी पढ़ें: प्रत्यूशा के बर्थडे पर काम्या ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
सामग्री –
मक्खन- 1 ½ बड़ा चम्मच
राई- 1 बड़ा चम्मच
कढ़ी पत्ता- 10 से 20
हरी मिर्ची- 2 से 3
भुनी मूंगफली- ¼ कप
भुनी चना दाल – ¼ कप
हल्दी पाउडर- 1 ½ छोटा चम्मच
मखाना- 250 ग्राम
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पउडर- चुटकी भर
टमाटर का पउडर- 2 चम्मच
मिंट पाउडर- 1 चम्मच
चीज़ पाउडर- 1 चम्मच
मखाना मज़ा बनाने की विधि-
- मखाना मज़ा बनाने के लिए मध्यम आंच पर गैस पर एक बर्तन चढाएं। उसमें 1 ½ बड़ा चम्म्च मक्खन डालें।
- मक्खन गर्म होने के बाद उसमें राई का तड़का लगाएं। उसके बाद उमें 10 से 20 कढ़ी पत्ते भूनें।
- रेसिपी में स्पाइसी मजा लाने के लिए इसमें 2 से 3 हरी मिर्ची डालें।
- इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली, भुनी चना दाल और हल्दी पाउडर मिलाएं।
- इन सभी सामग्र को हल्का चलाने के बाद इसमें मखाने डाल दें।
- मखाना डालकर इसे धीमी आंच में हल्का भून लें।
- अब इसमें स्वादानुसार नमर मिला लें। इसे टेस्टी और ज्यादा स्पाईसी बनाने के लिए इसमें काली मिर्च पाउडर, टमाटर पाउडर डाल दें।
- टमाटर पाउडर के साथ इसमें मिंट पाउडर और चीज़ पाउड़र भी मिला दें। इन सभी पाउडर के डलने से रेसिपी में अलग टेस्ट आ जाएगा।
- तैयार है हेल्दी मखाना मज़ा प्याले में सर्व कर, मजे लेकर खाएं।
नोट: हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपना कुकिंग चैनल शुरू किया है। आज के एपिसोड में उन्होंने शेफ संजीव कपूर के साथ मिलकर हेल्दी मखाना मज़ा की रेसिपी शेयर की है।
Try out these two amazingly healthy makhana recipes I made with none other than Chef @SanjeevKapoor! @Nutralite https://t.co/jAZ0yaBPNM
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) August 10, 2017





