यूपी चुनाव: 95 वर्षीय पंच ने भरा विधायकी का पर्चा

लखनऊ:उत्तर प्रदेश मे विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है यही कारण है कि यहा पर अलग अलग ढंग के चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं। विधायकी के इस चुनावी दंगल में उतरनें वाले लोग अपनी उम्र तक का ख्याल नही  कर रहे हैं।

एक ऐसा ही नजारा आगरा जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट में भी देखने को मिला जहा 95 वर्षीय महिला ने विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन भरा है।

माना जा रहा है कि वह प्रदेश की सबसे बुजुर्ग प्रत्याशी होंगी आक्रामक तेवर दिखाते हुए इस बुजुर्ग महिला ने कहा कि अगर लोग बातों से नहीं सुधरेंगे तो मै उन्हें लट्ठ से सुधारूंगी।

जलदेवी नाम की यह बुजुर्ग महिला मंगलवार को व्हीलचेयर पर अपना पर्चा भरने के लिए निर्वाचन कार्यालय पहुंची थीं। पर्चा भरने के बाद उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही हैं।

जलदेवी जगनेर ब्लॉक से पंचायत सदस्य भी हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव रिकार्ड मतों से जीता था। आगरा में पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होना है। प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच 7 चरणों में मतदान होना है।

LIVE TV