9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो दरिंदे अभी तक फरार

बिहार के छपरा जिले में नवीं कक्षा के छात्रा के साथ हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। दरिंदो ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करते हुए घटना की वीडियो बना कर उसको वायरल कर दिया था। मुख्य आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी होमगार्ड जवान का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दोनों दोस्त अभी भी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस घटना पर जानकारी देते हुए एसपी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की वीडियो वायरल होने के बाद, प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था। इस पूरी घटना में फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपियों के रिश्तेदार को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू कर दिया है। जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

बता दें कि 28 मार्च की दोपहर को जिले के खैरा थाना क्षेत्र के बड़ी नहर के पास, बाज़ार से घर लौट रही पीड़िता को तीनो दरिंदो ने अगवा कर लिया था। वे तीनों उसे जबरन गेहूं के खेत में ले गए और उसके साथ रेप किया। पीड़िता को धमकी देने के लिए उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया था। पीड़िता ने वीडियो वायरल हो जाने के डर से किसी से कुछ नहीं कहा। इसके बावजूद आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

LIVE TV