आज का राशिफल

दिनांक- 09 नवम्बर 2016, दिन-बुधवार का राशिफल

आज का राशिफल

मेष  : क्रोध के अतिरेक से बचें। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष : शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन : वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कर्क  : भाइयों का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी के कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

सिंह  : कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। भाइयों के सहयोग से पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या :  दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुला : नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : भाइयों के सहयेाग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे।

धनु : किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन संभव है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।

मकर : जीवन साथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आत्मसंयत रहें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ : मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन : शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। लेकिन मानसिक असंतोष हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

LIVE TV