समुद्र में आई खूनी लहर, एक साथ बहा ले गयी 74 जानें

74 आव्रजकों के शवत्रिपोली। मानवीय सहायता संगठन द लीबियन रेड क्रेसेंट ने बताया कि लीबिया की राजधानी त्रिपोली से 45 किलोमीटर दूर पश्चिमी लीबिया के जाविया शहर के तट पर 74 आव्रजकों के शव मिले हैं। यह शव समुद्र की लहरों के साथ तट पर पहुंचे। द लीबियन रेड क्रेसेंट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “हमारी शाखा में स्थानीय लोगों ने फोन कर यह जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों के एक समूह ने अल-जाविया तट पर जाकर 74 शव बरामद किए।”

प्रवक्ता मोहम्मद अल-मिसतारी ने कहा कि ऐसी आशंका है कि इन सभी की मौत डूबने से हुई है।

अल-मिसतारी ने कहा कि मृतकों में मुख्य रूप से महिलाएं हैं, जिनमें से अधिकांश उप-सहारा अफ्रीकी देशों की हैं।

लीबिया आव्रजकों के लिए अवैध रूप से यूरोप की ओर जाने के लिए भूमध्य सागर पार करने का पसंदीदा बिंदु है।

LIVE TV