74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने की हेल्थ से जुड़ी यह बड़ी घोषणा

नई दिल्ली. देश 15 अगस्त 2020 को 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर साल की तरह इस साल भी प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। इसके साथ ही पीएम ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित भी किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को शुरू करने की घोषणा की है।

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि  यह  मिशन भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा। पीएम  ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। यह अभियान है ‘नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन।‘  आपको बता दें, इस मिशन के तहत डॉक्टर की डिटेल्स के साथ देशभर में स्वास्थ सेवाओं की जानकारी एक ऐप पर उपलब्ध होगी।

LIVE TV