आज का राशिफल

दिनांक-29 सितंबर, दिन- गुरुवार, 2016 का राशिफल

आज का राशिफल

मेष : मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा लाभप्रद रहेगी।

वृष : बातचीत में संतुलित रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन : क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह : मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता के भाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।

कन्या : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मन अशांत रहेंगे। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।

तुला : मानसिक शांति रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक : आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

धनु : नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। लेकिन स्थान परिवर्तन भी संभव है।

मकर : आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार की किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टदायी हो सकती है।

कुंभ : धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मीन : अध्धयन में रुचि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन असहज रहेंगे।

LIVE TV