700 किसानों की मौत पर CM केजरीवाल में गुस्सा, केंद्र से की मुआवज़ा की मांग

किसान आंदोलन को आज (26 नवंबर 2021) को एक साल पूरा हो गए। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जिन 700 किसानों की मौत हुई है उनके परिवारों को उचित मुआवज़ा दिया जाए। किसान जब तक वहां बैठें हैं हम उनके साथ हैं। किसान तय करेंगे कि वो वहां से कब उठेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल, किसानों की जो भी मांगे हैं हम उसका पूरा समर्थन करते हैं। अजय मिश्रा टेनी को केंद्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए। किसानों की MSP की मांग जायज़ है। जितने भी झूठे मामले दर्ज़ किए गए हैं किसानों पर उन्हें वापस लिया जाए।

सीएम केजरीवाल ने कहा, सत्ता पक्ष ने किसानों को भड़काने में, गालियां देने में और साजिश रचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लखीमपुर में सरेआम किसानों को गाड़ी से कुचल दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 700 किसान अपने ही देश में शहीद हो गए, उन सभी को नमन करता हूं।

LIVE TV